जानिए कौन है WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़: ऑरेंज कैप के लिए दो कंगारू बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त होड़ के बीच न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने मारी बजी , जानें पर्पल कैप की दौड़ में कौन-कौन हैं टॉप – 10 खिलाड़ी
WPL 2023 के शुरूआती दौर में सभी टीमों ने बड़े बड़े स्कोर खड़े कर रहे थे लेकिन जैसे जैसे मैच होते जा रहे हैं वैसे ही पिच भी स्लोव होती जा रही है जिसके वजह से बल्लेबाजों को, काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है, लेकिन
फिर भी WPL 2023 के पहले सीजन में अब तक कुछ ऐसे बल्लेबाज़ भी हैं जिन्होंने अपने धुआंधार बल्लेबाज़ी की बदौलत अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है. महिला आईपीएल के पहले सीजन में अभी तक कंगारू महिला बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है लेकिन न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के खिलाड़ी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं.
आएये जानते हैं किसके सर पर है ऑरेंज कैप का ताज और देखेंगे WPL 2023 के टॉप10 खिलाड़ियों की लिस्ट में किन बल्लेबाजों के बीच चल रही है ऑरेंज कैप के लिए जंग.
WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़
सोफी डिवाइन – WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ की लिस्ट में, आरसीबी की हरफनमौला खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने दो कंगारू बल्लेबाजों को पछाड़कर WPL 2023 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के सूची में टॉप पर पहुँच गयी है. कीवी क्रिकेटर डिवाइन ने अब तक 7 मैचों में 266 रन बना चुकी हैं.
मेग लैनिंग – महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली की कमान सँभालने वाली लैनिंग के बल्ले से अब तक खेले 6 मुकाबलों के पारियों में 47.80 के लाजवाब औसत से 239 रन बना चुकी हैं, इस दौरान लैनिंग का स्ट्राइक रेट 137.35 का रहा है. मेग लैनिंग की कप्तानी में डेल्ही की टीम भी बहुत ही शानदार खेल दिखाते हुए, अब तक 6 में से 4 मुकाबले जीत चुकी है और वह 8 अंको के साथ, मुंबई के बाद पॉइंट्स टेबल में दुसरे स्थान पर बनी हुई है.
मेग लैनिंग और एलिसे पेरी के बीच ऑरेंज कैप के लिए जबरदस्त लड़ाई
मेग लैनिंग की हमवतन खिलाड़ी हरफनमौला खिलाड़ी एलिसे पेरी के बल्ले से भी WPL 2023 में खूब चौके छक्के निकल रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाली एलिसे पेरी ने अभी तक खेले 7 मैचों के 7 पारियों में 224 रन बना चुकी हैं.
ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रिय टीम में मेग लैनिंग के कप्तानी में खेलने वाली एलिसे पेरी, WPL 2023 के पहले सीजन में, अपनी कप्तान को रन बनाने के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है, दोनों के बीच सिर्फ 14 रनों का ही फासला है. दोनों ही बल्लेबाजों में एक दुसरे से आगे निकलने के लिए होड़ लगी है. फिलहाल सोफी डिवाइन के पास ऑरेंज कैप है.
शेफाली वर्मा भी नही है किसी से कम
भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा भी, WPL 2023 के पहले मैच से ही अच्छे रंग में नज़र आ रही है. दिल्ली की तरफ से खेलने वाली शेफाली के बल्ले से अभी खूब चौके छक्के निकल रही है.
डेल्ही कैपिटल्स के लिए शेफाली और मेग लैनिंग की जोड़ी खूब कमाल कर रही है और दोनों ही बल्लेबाज़, WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल है. शेफाली के बल्ले से अभी तक 6 मैचों के 6 पारियों में 185के भी ऊपर के स्ट्राइक रेट से 187 रन निकाल चुके हैं. वह सातवे स्थान पर है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में.
हरमनप्रीत कौर WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ में चौथे स्थान पर है
इंडियन विमेंस टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर, फिलहाल WPL 2023 में मुंबई इंडियन्स की कप्तानी संभाल रही है. हरमन के नतृत्व में MI की टीम अपने सभी विपक्षी टीमों को, रौंदे ही जा रही है. उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक खेले सभी 6 मैचों में से 5 में फतह हासिल कर चुकी है.
हरमन WPL 2023 में ना सिर्फ अपने टीम का अच्छे से नेतृत्व कर रही है बल्कि वह अपने बल्ले से भी लगातार आग उगल रही है. उनके बल्ले से अब तक 6 मैचों में 205 रन निकल चुके हैं.
WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज़
WPL 2023 के पहले सीजन में कुल 22 मैचों में से 16 मैचों के बाद, न्यूजीलैंड की खतरनाक आलराउंडर खिलाड़ी सोफी डिवाइन 266 रन बनाकर टॉप पर चल रही हैं. जबकि दुसरे और तीसरे नंबर पर कंगारू खिलाड़ी मेगलैनिंग और एलिसे पेरी का कब्जा है. भारतीय खिलाड़ियों में हरमन चौथे, हरलीन 6वें और शेफाली 8वें स्थान पर हैं.
खिलाड़ी का नाम | मैच | टोटल रन | हाईएस्ट | स्ट्राइक रेट | |
---|---|---|---|---|---|
1 | सोफी डिवाइन | 7 | 266 | 99 | 175.00 |
2 | मेग लैनिंग | 6 | 221 | 72 | 137.35 |
3 | एलिसे पेरी | 7 | 224 | 67* | 134.37 |
4 | हरमनप्रीत कौर | 6 | 205 | 65 | 166.66 |
5 | हेली मैथ्यूज | 6 | 203 | 77* | 135.33 |
6 | हरलीन देओल | 7 | 198 | 67 | 128.57 |
7 | एलिसा हेली | 6 | 194 | 96* | 148.09 |
8 | शेफाली वर्मा | 6 | 187 | 84 | 185.14 |
9 | नेटली सीवर ब्रंट | 5 | 182 | 55* | 142.18 |
10 | ताहिलिया मक्ग्राथ | 6 | 180 | 90* | 156.52 |
11 | यास्तिका भाटिया | 5 | 151 | 44 | 122.76 |
- WPL 2023 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 11 बल्लेबाज़ की सूची में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल है.
- टॉप 10 में शामिल 2 इंडियन प्लेयर सहित कुल 4 बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 150 या उससे ज्यादा है.
- सोफी डिवाइन 99 रन, हाईएस्ट रन है अब तक WPL 2023 में
यह भी पढ़ें – क्या आप पढ़ा हैं दिल्ली की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स की धमाकेदार क्रिकेट जर्नी है
आईपीएल 2023 की पूरी जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर
WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ कौन हैं?
आरसीबी की सोफी डिवाइन 7 मैचों में 266 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा किये हुए हैं.
WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन है?
हरमनप्रीत कौर, 205 रन बनाकर पहले स्थान पर है भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जबकि ओवरआल चौथे स्थान पर है .