इन 10 खिलाड़ियों ने विमेंस प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से लुटी महफ़िल | Most Valuable Player in WPL 2023 Top 10 List

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन के चलते काफ़ी सुर्खियाँ बटोर रही हैं. | Most Valuable Player in WPL 2023 Top 10 List, शॉकिंग 1 भी इंडियन प्लेयर शामिल नही

WPL के इनौग्रल सीजन में कई ऐसी विमेंस खिलाड़ी रही है जिन्होंने अपने कीमत से कहीं बढ़कर अपने फ्रेंचाईसी टीम के लिए प्रदर्शन किया है जबकि कुछ स्टार खिलाड़ियों ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं. कई महिला खिलाड़ियों ने तो गेंद और बल्ले से डबल धमाका कर दिया है.

तो आईये जानते हैं महिला प्रीमियर लीग के पहले एडिसन में, गेंद और बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन करने वाली टॉप टेन मोस्ट वैल्युएबल विमेंस प्लेयरों के बारे में जिनके ऊपर रही है कैमरे की सबसे ज्यादा नज़र.

शॉकिंग: Most Valuable Player के टॉप 10 लिस्ट में 1 भी इंडियन नही

महिला प्रीमियर लीग 2023 के मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ियों के टॉप 10 लिस्ट में 1 भी भारतीय महिला क्रिकेटर शामिल नही है जो कि बड़ा ही ताज्जुब की बात कहा जा सकता है क्योंकि WPL 2023 का आयोजन भारतीय सरज़मी पर ही हो रहा है, ऐसे में 1 भी भारतीय महिला खिलाड़ी का शामिल ना होना, कहीं ना कहीं सोंचने वाली बात है.

भारतीय प्लायेरों में साईका इसाक, 140.5 पॉइंट्स के साथ 13वें नंबर पर तो वहीं दीप्ति शर्मा, 136.5 अंकों के साथ 15वें और शेफाली वर्मा 124.5 अंकों के साथ 19वें जबकि शिखा पांडे 123.5 अंकों के साथ 20वें स्थान पर है.

2. हेली मैथ्यूज बने महिला प्रीमियर लीग 2023 की Most Valuable Player

वेस्टइंडीज की 25 वर्षीय धाकड़ वीमेन क्रिकेटर हेली मथ्युज़ 284 अंको के साथ, महिला प्रीमियर लीग की Most Valuable Player बनी. विंडीज खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से गजब का प्रदर्शन करते हुए, मुंबई इंडियन्स के लिए कई मैच जिताऊ पारी खेलने के आलावा गेंदबाज़ी में भी अपने जलवे दिखाए हैं.

हेली मैथ्यूज Most Valuable Player WPL 2023
हेली मैथ्यूज Most Valuable Player WPL 2023 (Image Credit हेली मैथ्यूज Twitter)

मैथ्यूज ने WPL2023 खेले 10 मैचों में 271 रन बनाकर, MI के तरफ से तीसरी टॉप स्कोरर और ओवरआल 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रही WPL 2023 में, इसके आलावा उन्होंने अपने गेंदबाज़ी से 16 विपक्षी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया है जिसके बदौलत वह टॉप मोस्ट विकेट टेकर बनी और पर्पल कैप पर कब्ज़ा भी जमाया.

2. नेटली सीवर ब्रंट WPL 2023 की सबसे वैल्युएबल महिला खिलाड़ी | Most Valuable Player WPL 2023

मुंबई के नेटली सीवर ब्रंट ने अपने टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए, महिला प्रीमियर लीग 2023 की सबसे कीमती खिलाड़ी हैं. पहले एलिमिनेटर मैच में ब्रंट ने MI की टीम को अकेले ही अपने दम पर जीत दिलाते हुए फाइनल में पहुंचाने में सबसे बड़ी रोल अदा किया और फिर बाद में फाइनल में भी MI के तरफ से सबसे बड़ी पारी नाबाद 60 रन बनाते हुए फाइनल जिताया.

ब्रंट का जबरदस्त 6

30 वर्षीय ब्रंट ने मुंबई के लिए 10 मैचों में 10 विकेट लेने के आलावा 332 रन भी बनाये साथ ही उन्होंने WPL 2023 में 5 कैच भी पकड़े हैं. ब्रंट का 10 मैचों में कुल 272.5 मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर अंक के साथ दुसरे स्थान पर रहे.

3. मरिज़नने कप्प रही तीसरी सबसे मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका के 33 वर्षीय महिला खिलाड़ी मरिज़नने कप्प ने डेल्ही कैपिटल्स के लिए, WPL 2023 में कमाल का प्रदर्शन रहा है. कप्प ने DC को फाइनल तक का सफ़र तय करने में सबसे अहम रोल अदा किया है, उन्होंने 9 मैचों में 9 विकेट लेने के आलावा बल्ले से 177 रन भी बनाये हैं.

मरिज़नने कप्प 3rd Most Valuable Player WPL 2023
मरिज़नने कप्प 3rd Most Valuable Player WPL 2023 (Image Credit मरिज़नने कप्प Twitter)

वह महिला प्रीमियर लीग 2023 के Most Valuable Player के टॉप 10 के लिस्ट में 218.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही.

4. एमेलिया केर ने मुंबई इंडियन्स के लिए किया धमाकेदार प्रदर्शन

MI के टीम को चैम्पियन बनाने में आलराउंडर तिकड़ी का सबसे बड़ा रोल रहा है, नेटली सीवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज के बाद जिस खिलाड़ी ने मुम्बई इंडियन्स को WPL 2023 के पहले सीजन के विनर बनने में अहम रोल निभाया है वो निश्चित रुप से एमेलिया केर ही है.

एमेलिया केर

एमेलिया अपने धारदार गेंदबाज़ी और उपयोगी बल्लेबाज़ी के बदौलत MI के मुख्य हथियार साबित हुए, उन्होंने 10 मैचों में 149 रन बनाने के आलावा 15 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए हैं. इसके आलावा केर के नाम 4 बेहतरीन कैच और 1 रन आउट भी दर्ज रहा.

5. इसी वोंग ने बरपाया कहर बनी WPL 2023 की 5वीं सबसे वैल्युएबल खिलाड़ी | Issy Wong WPL

इंग्लैंड की 20 वर्षीय युवा क्रिकेटर ने, मुंबई के टीम के लिए जबरदस्त परफॉरमेंस करके काफी लाइमलाइट में रही हैं, वोंग ना सिर्फ WPL में धमाकेदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियाँ बटोरी बल्कि अपने अनोखे हेयरस्टाइल कलर के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं.

टूर्नामेंट का एकमात्र हैट्रिक वोंग के नाम रहा

इसी वोंग WPL 2023 में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए, 10 मैच खेलकर 15 विकेट अपने नाम किया जबकि बल्लेबाज़ी में भी उन्होंने कुछ उपयोगी पारी खेलते हुए कुल 61 रन बनाए. वह WPL 2023 के एकमात्र गेंदबाज़ रही जिन्होंने हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया है. 15 रन देकर 4 विकेट वोंग का सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस रहा महिला प्रीमियर लीग के पहले एडिसन में. अपने दमदार प्रदर्शन के चलते ही इसी वोंग WPL 2023 की 5वीं सबसे वैल्युएबल खिलाड़ी भी बनी.

6. एश गार्डनर रही 6 वें स्थान पर

25 वर्षीय कंगारू खिलाड़ी एश गार्डनर पर गुजरात जायंटस् की टीम ने काफी उम्मीदे थी, हालंकि गार्डनर से जिस प्रकार की परफॉरमेंस की उम्मीद की जा रही थी GG की टीम से उसमे वह खरा नही उतर पायी और शायद यही वजह है कि गुजरात की टीम सबसे आखिरी स्थान पर रहा पॉइंट्स टेबल में.

एश गार्डनर
एश गार्डनर हरलीन देओल के साथ

एश गार्डनर ने गुजरात जायंटस् के लिए 204 रन बनाने के आलावा 10 विकेट भी झटके हैं. वह 186.5 पॉइंट्स के साथ WPL के मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ियों के टॉप टेन लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं.

7. सोफी एक्लेस्टोन

इंग्लैंड के युवा वीमेन क्रिकेटर सोफी एक्लेस्टोन की गेंदबाज़ी का जलवा देखने को मिला है, सिर्फ 23 साल की सोफी ने यूपी वरियार्ज़ के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 16 विकेट्स ले चुके हैं. सोफी एक्लेस्टोन, विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पर्पल कैप विजेता हेली मैथ्यूज के बराबर ही विकेट झटके हैं.

16 विकेट्स लेने के आलावा सोफी ने एक मैच में तो अपने टीम को छक्का मार के मैच भी जिताया था, उन्होंने बल्ले से अपने टीम के लिए अब तक 70 रनों का योगदान दे चुकी है साथ ही 4 कैच भी लपक चुकी है, यही वजह है कि वह 185 पॉइंट्स के साथ 7वें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर है.

यह भी पढ़ें – जानिए आईपीएल के टॉप 10 रनबाजों की लिस्ट में कितने भारतीय बल्लेबाज़ शामिल है.

नाम बड़े दर्शन छोटे रहे हैं WPL में इन खिलाड़ियों का

महिला प्रीमियर लीग की 10 मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी | Most Valuable Player in WPL 2023 Top 10 List

आईये एक नज़र डालते हैं कि महिला प्रीमियर लीग की 5 टीमों में से कौन से टीम के कितने खिलाड़ी टॉप 10 Most Valuable Player लिस्ट में शामिल हैं.

खिलाड़ी का नाममैचरनविकेट्सपॉइंट्स4/6कैच
हेली मैथ्यूज102711628433/105
नेटली सीवर ब्रंट 1033210272.547/63
मरिज़नने कप्प91779218.518/60
एमेलिया केर 1020410213.520/54
इसी वोंग1061151944/36
एश गार्डनर820410186.526/53
सोफी एक्लेस्टोन970161856/26
एलिसे पेरी 82534171.528/71
तहिलिया मक्ग्राथ 93022170.546/74
सोफी डिवाइन 8266316332/130
Most Valuable Player in WPL 2023 Top 10 List

  • महिला प्रीमियर लीग के टॉप 10 वैल्युएबल खिलाड़ियों में शामिल मरीज़ेन काप्प और सोफी डिवाइन के नाम 1 भी कैच दर्ज नही है.
  • सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 13 छक्के तो वहीं नेटली सीवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 45 चौके जड़े हैं.
  • नेटली सीवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 332 रन तो हेली मैथ्यूज और सोफी एक्लेस्टोन के नाम सबसे ज्यादा 16 विकेट है Most Valuable Player के लिस्ट में.
  • टॉप 10 मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ियों में मुंबई इंडियन्स के 4, डेल्ही कैपिटल्स 1, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, और यूपी वरियार्ज़ के 2-2 तो वही गुजरात जायंटस से 1 खिलाड़ी शामिल है.

WPL 2023 की मोस्ट वैल्युएबल महिला खिलाड़ी कौन है?

हेली मैथ्यूज ने मुंबई के लिए तगड़ा प्रदर्शन किया है, वह 284 अंकों के साथ WPL 2023 की सबसे वैल्युएबल महिला खिलाड़ी हैं.

3 thoughts on “इन 10 खिलाड़ियों ने विमेंस प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से लुटी महफ़िल | Most Valuable Player in WPL 2023 Top 10 List”

Leave a Comment